Immunity Boosters

التالي


प्रार्थना |

1,031 المشاهدات
Purvi Aggarwal
2
نشرت في 16 Jun 2020 / في كيف تصمم

⁣हमें अपने अनुभवों को बांटने का मौका देती हैं प्रार्थना। प्रार्थना हमारे आंतरिक परिवर्तनों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है, क्योंकि प्रार्थना हमारे महत्वपूर्ण वैयक्तिक बदलाव का बुनियादी केंद्र होती है। जब हम प्रार्थना करते हैं तो स्वीकार करते हैं कि कोई तो है, जो हम सबको रोशन किए हुए है। कोई तो है जिसके पास इस समूचे ब्रह्माण्ड का बटन है। जब हम प्रार्थना करते हैं तो अपने अहम का दमन करते हैं।

जब प्रार्थना करते हैं तो हमारे मन से कलुषित विचार दूर होते चले जाते हैं। प्रार्थनाएं हीलिंग टच का काम करती हैं। प्रार्थनाएं हमें बल देती हैं, संबल देती हैं, क्योंकि प्रार्थनाएं हमें पवित्र बनाती हैं।

जो लोग प्रार्थना नहीं करते वे मौन में विलुप्त हो जाने का लुत्फ नहीं उठा पाते। प्रार्थना उस शक्ति को हासिल करने का उपक्रम है, जो शक्ति हमें अपने पराक्रम से हासिल होती है।


Credit/Source:- ⁣https://www.youtube.com/watch?v=KWgGQ7eAD30

أظهر المزيد
0 تعليقات sort ترتيب حسب

تعليقات الفيسبوك

التالي