Immunity Boosters

Hasta la próxima


विष्णु जी के चरण क्यों दबाती रहतीं हैं देवी लक्ष्मी |

78 vistas
Purvi Aggarwal
2
Publicado en 11 May 2020 / En Noticias y Política

⁣लक्ष्मी प्राप्ति की इच्छा हर किसी को होती है। लक्ष्मी कृपा के लिए भगवान विष्णु की कृपा पाना अत्यन्त अवश्यक है क्योंकि लक्ष्मी उन्हीं के चरणों में रहती हैं। शास्त्रों में या भगवान विष्णु के किसी भी तस्वीर को देखें, आप पाएंगे कि मां लक्ष्मी सदैव उनके चरणों में बैठी उनके चरण दबाती ही दिखती हैं।

इस बारे में एक पौराणिक कहानी है कि देवर्षि नारद ने एक बार धन की देवी लक्ष्मी से पूछा कि आप हमेशा श्री हरि विष्णु के चरण क्यों दबाती रहती हैं? इस पर लक्ष्मी जी ने कहा कि ग्रहों के प्रभाव से कोई अछूता नहीं रहता, वह चाहे मनुष्य हो या फिर देवी-देवता।

महिला के हाथ में देवगुरु बृहस्पति वास करते हैं और पुरुष के पैरों में दैत्यगुरु शुक्राचार्य। जब महिला पुरुष के चरण दबाती है, तो देव और दानव के मिलन से धनलाभ का योग बनता है। इसलिए मैं हमेशा अपने स्वामी के चरण दबाती हूं।

आइए इस कहानी को और गहराई से जानें |


Credit/Source:- ⁣https://www.youtube.com/watch?v=0Nd3yDIxy6Q

Mostrar más
0 Comentarios sort Ordenar por

Comentarios de Facebook

Hasta la próxima