Immunity Boosters

Als nächstes


नवरात्रे 9 दिन तक क्यों मनाये जाते है? इसके पीछे की कहानी |Navratra Story | Why Navratri Celebrated?

294 Ansichten
BoS
60
Veröffentlicht auf 17 Sep 2020 / Im / Navratra

नवरात्र, देवी दूर्गा या पार्वती के नौ रुपों को पूजा जाता है, इन दिनों देवी के लिए नौं दिनों तक पूजा अर्चना की जाती है। नवरात्र साल में दो बार मनाया जाता है, एक बार चैत्र में दुसरी बार दशहरा के
समय, नौ दिनों तकत चलने वाला यह पर्व देवी के नौ रुपों को पूजा जाता है। और आखिरी के नौवें दिन कन्याओं को भोजन कराया जाता है। इस विडियो में हम आपको बताएंगे की नौ देवी के पूजा
करने के पीछो क्या कारण है, और नवरात्र में कन्याओं को क्यों भोग लगाते हैं ?

नवरात्र, नौं देवियों के रुपों को पूजा जाता है माना जाता है मां पार्वती जी ने अलग अलग नौ रुपों में आकर धरती लोक से राक्षसों का संघार किया था, आज भी मां दूर्गा अपने भक्तों की मुरादे पूरा
करतीं हैं इसलिए नवरात्र में दूर्गा या पार्वती के नौं रुपों को पूजते हैं।

शारदीय, दशहरा के मौके पर मनाए जाने वाले नवरात्र की एक अलग पौराणिक कहानी है। वैसे तो दशहरा के मौके पर भगवान राम जी ने रावण को माराकर सीता को वापस लाए थे, इसलिए
नवरात्रि के 10वें दिन को दशहरा के तौर पर मनाया जाता है।

एक कथा के अनुसार, माता सीता को रावण ने हरण किया था और लंका लेकर चला गया था, रावण को भगवान राम ने कई तरीकों से समझाया की सीता को वापस कर दे, लेकिन रावण अपनी बहन
के बदले के भाव में आकर माता सीता को अपनी पत्नी बनाना चाहता था। भगवान राम अपनी पत्नी से बहुत ज्यादा प्रेम करते थे, काफी कुछ सोचने विचारने के बाद भगवान राम के पास आक्रमण करने के अलावा दुसरा कोई रास्ता नहीं था, और उन्होंने आक्रमण करने की ठान ली।

लेकिन भगवान राम ने लंका पर आक्रमण करने से पहले और रावण के संग युद्ध में जीत के लिए शक्ति की देवी माँ भगवती की आराधना की थी। रामेश्वरम में उन्होंने नौ दिनों तक माता की पूजा की।

उनकी भक्ति से प्रसन्न होकर माँ ने श्रीराम को लंका में विजय प्राप्ति का आशीर्वाद दिया। दसवें दिन भगवान राम ने लकां नरेश रावण को युद्ध में हराकर उसका वध कर लंका पर विजय प्राप्त की।
इस दिन को विजय दशमी के रूप में जाना जाता है।

और यही भगवान राम के नौ दिनों की देवी के लिए आराधना ही आज नवरात्र के रुप में मनाई जाती है। चुकी यह आराधना पूरे नौ दिनों तक चली थी इसलिए नौ दिनों तक नवरात्र मनाया जाता है,
और नौ दिनों की पूजा में अलग अलग देविओं को पूजा जाता है।

अगर आप ये जानना चाहते हैं की नौ दिनों में किन किन देविओं का पूजन होता है तो हमारे विडियो को लाईक करें और BEAUTYOFSOUL को सब्सक्राईब करें। हमारे आने वाले अगले विडिओ में मां देवी के नौ दिन में नौं रुपों की बात करेंगे, बताएंगे किस दिन किस देवी की पूजा होती है।

More videos,
Visit our website https://beautyofsoul.com/
Download Android App : https://play.google.com/store/....apps/details?id=com.
Facebook : https://www.facebook.com/BeautyofSoulCom/
Instagram : https://www.instagram.com/the_beautyofsoul/

Zeig mehr
0 Bemerkungen sort Sortiere nach

Facebook Kommentare

Als nächstes