Immunity Boosters

Bir sonraki


कैसे करें गणेश पूजन, पूरी विधी, शुभ मूह्रत | Ganesh Chaturthi Date, Timings, Muharrat

3,108 Görünümler
BoS
60
yayınlandı 21 Aug 2020 / İçinde / Ganesh Chaturthi

इस वर्ष गणेश चतुर्थी या विनायक चतुर्थी 22 अगस्‍त दिन शनिवार को है। इस दिन दक्षिण भारत की तरह उत्‍तर भारत में भी गणेश चतुर्थी से अनंत चतुर्दशी तक लोग अपने-अपने

घरों में गणपति जी को लाकर विराजमान करते हैं और श्रद्धापूर्वक पूजन, आरती, भोग और विसर्जन के कार्यक्रम होते हैं। दो से दस दिन तक चलने वाला यह पर्व लोग श्रद्धापूर्वक मनाते हैं।

ऐसा माना जाता है कि गणेश जी बुद्धि, विवेक, धन-धान्‍य, रिद्धि-सिद्धि के स्‍वामी हैं। उनको प्रसन्‍न्‍न करने से पूरे वर्ष घर में शुभ प्रभाव रहते हैं।

तो ऐसे में ये भी जान लेना चाहिए की भगवान गणेश की पूजा का सही मह्रत क्या है। तो चलिए जानते है इसके बारे में।

Ganesh Chathurti Dates, Timings & Muharrat
https://beautyofsoul.com/blog/....why-ganesh-chaturthi

1- इस दिन चतुर्थी शाम 7:57 बजे तक है और हस्‍त नक्षत्र भी शाम 7:10 बजे तक है। इसलिए पूरे दिन अशुभ मृत्‍यु योग रहेगा। गणपति की पूजा का समय दोपहर में 02 घंटे 36 मिनट का है। आप दिन में 11:06 बजे से दोपहर 01:42 बजे तक पूजा कर सकते हैं।

2- 22 अगस्‍त को दुपहर 12:22 बजे से शाम 4:48 बजे तक चर, लाभ एवं अमृत के चौघड़िया है। इस अवधि में गणपति जी को अपने घर लाकर विराजमान कर सकते हैं।

3- भादप्रद शुक्‍ल द्वितीया को चंद्रमा के दर्शन करना निषेध है। जनश्रुति के अनुसार इस तिथि काके चांद के दर्शन करने से एक वर्ष में कोई कलंक या आपेक्ष लग सकता है। कहा जाता है कि भगवान श्रीकृष्‍ण को भी इसका कलंक लग गया था।

4- यदि भूलवश इस दिन चंद्रमा के दर्शन हो जाएं तो प्रात:काल सफेद वस्‍तुओं का दान किसी ब्राह्मणी को करना चाहिए। गणेश जी के किसी भी मंत्र का जाप करना शुभ रहता है।

सबसे पहले आप इस मंत्र अस्य प्राण प्रतिषठन्तु अस्य प्राणा: क्षरंतु च। श्री गणपते त्वम सुप्रतिष्ठ वरदे भवेताम।। से गणेश जी का आवाहन-स्थापन करें। फिर गणपति को जल तथा पंचामृत से स्नान कराएं और वस्त्र पहनाएं। अब उनको चंदन, रोली, इत्र, आभूषण, दूर्वा, पुष्प आदि अर्पित करें। माथे पर सिंदूर लगाएं। उनको जनेऊ, मोदक, फल आदि चढ़ाएं। इसके बाद धूप, दीप आदि से आरती करें। गणेश जी की आरती- ओम जय गणपति देवा करें।

तो ये थी गणेश चतुर्थी में पूजन का करने की विधि, अगर आपको इसकी कहानी जाननी है कि हमारे चैनल को सब्सक्राईब करना ना भूलें।

धन्यवाद

Ganesh songs | Ganesh Aarti | Ganesh Bhajans | Ganesh Chaturthi Songs
https://beautyofsoul.com/blog/....category/bhajans/gan

Daha fazla göster
0 Yorumlar sort Göre sırala

Facebook Yorumları

Bir sonraki