Shivratri 2020 | शिवरात्रि 2020 तिथि | कब है महाशिवरात्रि 2020 का व्रत एवं उसके महत्व

2
4456

Maha Shivratri 2020 : महाशिवरात्रि यानी भगवान शिव के भक्तों का सबसे बड़ा त्यौहार, जिसका इंतजार उन्हें पूरा साल रहता है।  महाशिवरात्रि 2020 व्रत को हर साल की भांति इस साल भी धूमधाम से मनाया जाएगा । पूरे देश में भगवान शिव के मंदिरों में लम्बी भीड़ होगी। ऐसा माना जाता है कि इस दिन भगवान शिव और माँ पार्वती का विवाह हुआ था इसीलिए इस त्यौहार को महाशिवरात्रि कहा जाता है। शिवरात्रि का अर्थ है “भगवान शिव की महान रात” वो रात जब शिव जी अपने भक्तों की हर इच्छा पूरी करते हैं। अगर आप भी शिव भक्त हैं तो महाशिवरात्रि 2020 व्रत के बारे में अधिक जानने के लिए उत्सुक होंगे। तो इस लेख के माध्यम से पाईये महाशिवरात्रि 2020 व्रत के बारे में कुछ रोचक जानकारी।

4. शिवरात्रि 2020 तिथि | Shivratri 2020 Dates

Shivratri 2020 : शिव जी को कई नामों से जाना जाता है जैसे शंकर, नीलकंठ, रूद्र, शंभु आदि। ऐसे ही उनका एक नाम भोलेनाथ भी है। ऐसा माना जाता है कि शिव जी अपने भक्तों से बहुत जल्दी प्रसन्न हो जाते हैं। वो अपने भक्तों को मनचाहा वरदान देते हैं इसलिए उन्हें भोलेनाथ कहते हैं। अगर आप महाशिवरात्रि २०२० में पूरे मन से शिव जी का ध्यान करते हैं। उनकी पूजा करते हैं तो आप भी शिव जी को आसानी से प्रसन्न कर सकते हैं। यह त्यौहार फरवरी या मार्च के महीने में आता है। हिन्दू कैलेन्डर के अनुसार इसे फाल्गुन मास की 13वीं रात्रि और 14वें दिन मनाया जाता है। हर साल महाशिवरात्रि फाल्गुन मास में बहुत ही धूमधाम से मनाई जाती है। हर साल की भांति इस साल भी महाशिवरात्रि 2020 (Maha Shivaratri 2020 Date) को 21 फरवरी को मनाया जाएगा।

3. कब है महाशिवरात्रि 2020 व्रत | Shivratri 2020 Vrat

महाशिवरात्रि कब है (Shivaratri 2020 date) के बारे में जानने के उत्सुक भक्तों को यह जानकर प्रसन्नता होगी कि इस साल की महाशिवरात्रि खास है। क्योंकि इस बार महाशिवरात्रि 2020 का शुभ मुहूर्त 21 फरवरी 2020 को शाम को 4:28 का है। इस साल की महाशिवरात्रि को शिव जी का वार सोमवार है। ऐसा कहा जा रहा है कि लगभग 51 सालो के बाद ऐसा बेहतरीन संयोग बन रहा है। लेकिन महाशिवरात्रि 2020 व्रत (Shivaratri 2020 date) मंगलवार यानी 21 फरवरी 2020 को रखा जाएगा। इस कारण महाशिवरात्रि २०२० को श्रद्धालु इस साल दुगने उत्साह से मनाएंगे। ऐसा भी माना जा रहा है कि इस महाशिवरात्रि जो भी शिव जी की पूरे मन से आराधना करेगा उसे कई गुना अधिक पुण्य मिलेगा। इसके साथ ही उसे हर कष्ट से मुक्ति प्राप्त होगी।

2. महाशिवरात्रि का महत्व | Importance of Maha Shivratri

Shivratri 2020 : हमारे पुराणों में ऐसा उल्लेख मिलता हैं कि इस दिन यानी महाशिवरात्रि के दिन भगवान शिव और पार्वती का विवाह हुआ था। इसी कारण इस दिन को महाशिरात्रि के त्यौहार के रूप में मनाया जाता है और इस दिन का इतना महत्व है। शिवरात्रि के महत्व के बारे में एक अन्य प्रचलित कथा से भी पता चलता है और वो कथा है समुद्र मंथन की। ऐसा माना जाता है कि महाशिवरात्रि के दिन समुद्र मंथन के दौरान विष निकला था। पूरी दुनिया के लिए शिव जी ने विष को पी लिया था ताकि सृष्टि इस भयानक विष से बची रहे। इसके बाद से ही शिव जी को नीलकंठ के नाम का नाम मिला था

हिन्दू धर्म में शिवरात्रि का विशेष महत्व है। हिन्दू शास्त्रों में इस बात का भी वर्णन मिलता है कि फाल्गुन महीने का 14वां दिन भगवान शिव का बेहद पसंद है। इसलिए इस दिन शिवरात्रि का त्यौहार मनाया जाता है। हमारे ग्रंथों में यह भी बताया गया है कि ऐसा स्वयं शिव जी ने देवी पार्वती को बताया था। उन्होंने यह भी कहा था कि इस दिन वो अपने भक्तों की हर मनोकामना पूरी करेंगे। जिसे भी भगवान शिव का आशीर्वाद चाहिए वो महाशिवरात्रि २०२० को शिवजी का भजन करे, उनका व्रत करे और आराधना करे। उस पर शिव जी अपनी कृपा अवश्य बरसायेंगे।

1. महिलाओं के लिए महत्व | Shivratri 2020 Importance

केवल पुरुषों ही नहीं बल्कि महिलाओं के लिए भी इस महाशिवरात्रि के इस त्यौहार का विशेष महत्व है। महिलाएं अगर इस पूरा दिन व्रत कर के शिव जी और पार्वती की पूजा करती हैं। तो शिव जी उन्हें सुखी वैवाहिक जीवन के साथ-साथ सदा सुहागन रहने का आशीर्वाद भी देते हैं। शिव जी और पार्वती के जोड़े को सबसे आदर्श माना जाता है। ऐसे में उनका आशीर्वाद मिलना जीवन की हर खुशी मिलने के बराबर है। यही नहीं अगर कुंवारी कन्या महाशिवरात्रि का व्रत रखती है। तो उसे शिव जी के समान जीवन साथी प्राप्त होता है। विवाह के बाद उनका जीवन खुशियों से भर जाता है।

महाशिवरात्रि के दिन जो भक्त शिवलिंग का दूध, पानी या शहद आदि से स्नान कराता है। उन पर बिल पत्र, दूर्वा या धतूरा आदि चढ़ाता है। शिव जी के भजनों को गाता है और पूरा समर्पित हो कर शिव जी को पूजता है। वो मनुष्य जीवन और मृत्यु के इस चक्र से मुक्त हो कर मोक्ष प्राप्त करता है। महाशिवरात्रि का यह अन्य देशों जैसे नेपाल और बांग्लादेश में भी पूरे उत्साह और धूमधाम से मनाया जाता है।

महाशिवरात्रि एक दिन मंदिरों में बेहद धूम होती है। कई जगह महाशिवरात्रि मेला लगता है। श्रद्धालु रात को जागरण कर के शिव जी का गुणगान करते हैं। ऐसा माना जाता है कि महाशिवरात्रि की मध्यरात्रि के समय भगवान अपने भक्तों के सबसे नज़दीक होते हैं। महाशिवरात्रि 2020 व्रत आपके जीवन की दिशा बदलने में भी पूरी तरह से सक्षम है। ऐसे में सब को भी शिव जी के सुमिरन के लिए कुछ समय निकलना चाहिए। ताकि आप जन्मों-जन्मों के बंधनों को काटकर इस जीवन के हर सुख को प्राप्त करें।

Also Check :
– Story of Vishnu | Bhagwan Vishnu History and Wiki | Sri Vishnu Dasavatharam
– Hanuman Chalisa in Hindi | Download Videos, Lyrics & Audio

Check out our Youtube Channel for Latest Videos & Download Our Mobile App
Youtube Channel : BeautyofSoul Lessons
Mobile App : Android Play Store